कानन पेंडारी में बाघिन का जू-कीपर पर हमला:दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी, नाइट ड्यूटी के दौरान हुई घटना, सिम्स में चल रहा इलाज

बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में बाघिन आनंदी ने नाइट ड्यूटी पर तैनात जू-कीपर आशीष कौशिक पर हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है। जू प्रभारी एसके नाग के अनुसार, आशीष अपनी नियमित रात्रि गश्त के दौरान वन्यप्राणियों के भोजन-पानी की जांच कर रहे थे। जब वह बाघिन आनंदी के पिंजरे के पास पहुंचे, बाघिन ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में आशीष का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। अस्पताल में चल रहा इलाज कर्मचारी की चीखें सुनकर मौके पर अन्य स्टाफ पहुंचा। घायल आशीष को तत्काल सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है। यह घटना चिंताजनक इसलिए भी है, क्योंकि इससे कुछ दिन पहले ही एटीआर के पालतू हाथी राजू ने भी एक कर्मचारी पर हमला किया था। वन विभाग के अधिकारी इस तरह की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। इधर, कठमुण्डा के तुरतुरिया खार क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जंगल में न जाने की सलाह दी है। तखतपुर क्षेत्र में हमला करने वाला बाघ अब तक रेस्क्यू नहीं हो पाया बता दें कि, पिछले गुरुवार की सुबह तखतपुर के कठमुण्डा के तुरतुरिया खार के एक खेत में पानी देने पहुंचे किसान पर बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाघ खेतों के बीच ही छुपा था। किसान की चीखें सुन आस पास के किसान जब पहुंचे तो बाघ झाड़ियों में नदारद हो गया। घायल को तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बाघ बाइट की पुष्टि की। गंभीर स्थिति को देखते हुए किसान को सिम्स में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश शुरू की, इसके बावजूद अब तक बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *