जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को नशा न करने को लेकर जागरूक किया

जालंधर| सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने और उन्हें ऐसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू, एडीसीपी औद्योगिक सुरक्षा, जालंधर और एसआई जय इंदर सिंह, एसएचओ बस्ती बावा खेल ने नशे की लत के खतरों पर प्रकाश डाला। चेयरपर्सन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और प्राचार्य डॉ. रोहन शर्मा ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और छात्रों में सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *