भास्कर न्यूज | बेमेतरा ग्राम पंचायत जाता में रामधुनी कीर्तन और रामायण पूजन के साथ परिक्रमा की। धर्म स्तंभ काउंसिल के सभापति डॉ. सौरभ निर्वाणी ने ग्रामीणों के साथ सहभागिता की। उन्होंने श्रीराम के नाम का संकीर्तन करते हुए परिक्रमा की। ग्रामवासियों की मान्यता है कि रामधुनी कीर्तन और परिक्रमा से वर्षा होती है। सूखा नहीं पड़ता और गांव में सुख-शांति बनी रहती है। रामायण पूजन के बाद पूरे गांव में भक्ति और संस्कार का वातावरण बना। डॉ. निर्वाणी ने कहा कि ग्रामों में सनातनी परंपरा के जागरण से जीवन में सुख-शांति आती है। प्रकृति में संतुलन बनता है। जहां श्रीराम का संकीर्तन होता है, वहां दुख-दरिद्रता मिटती है और समृद्धि आती है। भविष्य में ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को और बड़े स्तर पर करने का संकल्प लिया। इस आयोजन में अजय चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, योगेश चंद्राकर, थानू चंद्राकर, पन्ना चंद्राकर, दुगेश्वर साहू, अजय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश निर्मलकर, बसंत चंद्राकर, मूलचंद चंद्राकर शामिल हुए।


