जातिगत जनगणना अप्रैल में; हर वार्ड में 150 से 200 मकानों का ब्लॉक बनेगा, नप टीमें करेंगी गिनती

नगरपरिषद प्रशासन ने वार्ड 1 से 60 तक के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। जिला कलेक्टर ने आयुक्त को नगर जनगणना अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी राजस्व अधिकारी दलीप कुमार को नियुक्त किया है। इसीके साथ राजस्व निरीक्षक गंगाराम, कनिष्ठ सहायक आरिफ मोहम्मद व सहायक कर्मचारी सिकन्दर आदिवाल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों का इसमें सहयोग रहेगा। इनमें सफाई कर्मचारी, बाबू, जेईएन सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। केवल लेखा शाखा को इस सर्वे से अलग रखा गया है। परिषद द्वारा बनाए गए ब्लॉकों का सत्यापन किया जाएगा। सर्वे में सूची बनेगी, यही 2027 की जनगणना का आंकड़ा होगी: वार्डों में अधिकारी मकानों की गिनती करेंगे। एक नंबर मकान से 150 व 200 तक का एक ब्लॉक बनाकर उसे एक नंबर देंगे। वार्डों के हर मकान को चिह्नित करके नंबर लगाए जाएंगे। जनगणना के लिए लगाए प्रगणक ब्लॉक के आधार पर मकानों के नंबर देखेंगे। मकान में जितने लोग होंगे उनकी सूची बनेगी जो 2027 की जनगणना का आंकड़ा होगी। जाति आधारित जनगणना होगी। हर काम ऑनलाइन होगा। मकान, दुकान, शौचालय सभी सुविधाएं इसमें अंकित की जाएंगी। वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से हनुमानगढ़ शहर में 196 ब्लॉक के अलावा 6 पंचायतों के पार्ट एरिया सहित 200 ब्लॉक थे। ऐसे में अब नए सिरे से स​र्वे में संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मकानों और आबादी की गणना के साथ ही यही आंकड़े प्रोपर्टी टैक्स और जातिगत आधारित जनगणना में भी आधार बनेंगे। टीम की जिम्मेदारी होगी कि वह भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी और जेईएन के साथ वरिष्ठ नक्शा-नवीस से ब्लॉक का मानचित्र तैयार कराए। इसी मानचित्र के जरिए क्षेत्र की वास्तविक स्थिति दर्ज की जाएगी। इसके बाद गूगल मैप से भी इसका मिलान किया जाएगा। ^जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव का कहना है कि जातिगत आध​ारित जनगणना से पूर्व की तैयारी के निर्देश मिले हैं। इसके तहत नगरीय निकायों के अधिकारियों को जनगणना अधिकारी नियुक्त किया है। इसमें वार्डवार ब्लॉक गठन के लिए निर्देशित किया है। भास्कर संवाददाता | हनुमानगढ़ अगले साल 2027 में होने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर नगरीय निकायों ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। इसे लेकर जिला कलेक्टर ने नगरपरिषद आयुक्त और नगरपालिकाओं के ईओ को आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसमें वार्डों के परिसीमन और नई सीमाओं के अनुसार मकानों के ब्लॉक बनाए जाएंगे। एक ब्लॉक में न्यूनतम 150 और अधिकतम 200 मकान और 700 से 800 आबादी शामिल की जाएगी। इस तरह से एक वार्ड में औसतन 3 से 5 ब्लॉक बनाए जाएंगे। इन्हीं ब्लॉकों के आधार पर आगे जनगणना की जाएगी। परिषद का काम केवल मकानों की गिनती कर ब्लॉक तैयार कर देना है। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ नगरपरिषद में शहरी सीमा वृद्धि और वार्डों के पुनर्गठन के बावजूद शहर में वार्डों की संख्या 60 ही रखी गई है। यह पुनर्गठन 2011 की जनगणना आधारित आकंड़ों के हिसाब से किया गया है। ऐसे में भविष्य की योजनाओं के हिसाब से 2027 की जनगणना आधारित आंकड़ों पर काम होगा जिसके मद्देनजर वार्डों में ब्लॉक बनाए जाने हैं। निखिल नेहरा, एटीपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *