‘जाति‑पात से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए’:राजगढ़ में हिंदू सम्मेलन; पंडित नागर बोले- समाज के व्याप्त कमियों को दूर करने की जरूरत

राजगढ़ किला परिसर में रविवार को एक हिंदू सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के दौरान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर विचार रखे गए। सम्मेलन में साधु‑संत, महिलाएं, युवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए। यहां संबोधित करते हुए पंडित रोहित नागर ने हिंदू समाज की एकता, सामाजिक व्यवहार, धार्मिक स्थलों की स्थिति, युवाओं की भूमिका और महिलाओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उनके भाषण में हिंदू समाज के भीतर व्याप्त कमियों और आपसी एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पंडित रोहित नागर ने कहा कि हिंदू समाज को जाति‑पात से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने मंदिरों में घटती सहभागिता, पूजा‑अर्चना में कमी और धार्मिक परंपराओं के प्रति उदासीनता पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज से अपने धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महिला-युवाओं से जागरूकता बढ़ाने की अपील
नागर ने संबोधन में उन्होंने महिलाओं और युवाओं से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, परंपराओं के प्रति सजग रहने और अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने राजनीति और समाज में धार्मिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर भी टिप्पणी की, जो कार्यक्रम के बाद चर्चा का विषय बने रहे। सम्मेलन के अंत में धार्मिक गीत और भजन प्रस्तुत किए गए। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सामाजिक‑धार्मिक विषयों पर संवाद स्थापित करना था। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *