बुलंदशहर में पूर्व बसपा विधायक के भतीजे की हत्या:पहले लाठी-डंडों से पीटा, धारदार हथियार से वार किया, फिर सीने पर चढ़ाई गाड़ी

बुलंदशहर में जमीनी विवाद में पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे की हत्या कर दी गई। वह अपने भाई के साथ जमीन की पैमाइश पर गए थे। तभी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। उन्होंने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब दोनों बेसुध होकर गिर गए, तो धारदार हथियार से कई वार किए। इसके बाद दोनों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई सूफियान (43) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अकरम (45) का इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्यासपुर गांव की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… सूफियान और अकरम, सदर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार बसपा के टिकट पर विधायक रहे मरहूम हाजी अलीम के भतीजे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में सैकड़ों की भीड़ पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन 3 थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया- करीब साढ़े आठ बजे बाग की पैमाइश के दौरान विवाद हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई है। बताया जा रहा है जिला अस्पताल के बाहर करीब एक हजार लोगों की भीड़ है। कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानिए कौन हैं हाजी अलीम खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *