जापान से आए जायका प्रतिनिधिमंडल ने डीडवाना का दौरा किया:पेयजल परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों का निरीक्षण

डीडवाना उपखंड में जायका (JICA) वित्तपोषित पेयजल परियोजना के कार्यों की गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जापान से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले का दौरा किया। इस दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना से लाभान्वित गांवों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत अलखपुरा और आकोदा का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों ग्राम पंचायतों में पानी समिति के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने पेयजल योजना के संचालन, रखरखाव, वित्तीय प्रबंधन और उपभोक्ता सहभागिता से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। समिति सदस्यों ने योजना के सुचारु संचालन और निविदा शर्तों के अनुरूप समिति की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। जायका प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायतों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने समिति अध्यक्षों, सदस्यों और सरपंचों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारीपूर्ण संचालन से ही पेयजल योजनाएं लंबे समय तक सफल रहती हैं। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के निरीक्षण से पेयजल परियोजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *