जामताड़ा के नारायणपुर में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना:एक युवक की मौत, तीन घायल; सभी एक ही बाइक से जा रहे थे, एंबुलेंस देरी का आरोप

जामताड़ा स्थित नारायणपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, चम्पापुर गांव के चार युवक – सलीम अंसारी (21, पिता मखरुद्दीन मियां), असलम अंसारी, मुस्तफा अंसारी और सलीम अंसारी (18, पिता ममताज अंसारी) एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान के पिलर से जा टकराई। दुर्घटना में 21 वर्षीय सलीम अंसारी (पिता मखरुद्दीन मियां) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को असलम अंसारी और मुस्तफा अंसारी को उपचार के बाद धनबाद से घर ले आया गया, जबकि 18 वर्षीय सलीम अंसारी (पिता ममताज अंसारी) की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
घायलों को निजी वाहन से धनबाद ले जाया गया मृतक सलीम के भाई जमशेद अंसारी ने बताया कि चारों युवक घर लौट रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनके भाई सलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से धनबाद ले जाया गया। ढाई घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस मृतक के चाचा हनीफ अंसारी ने आरोप लगाया कि दुर्घटना रात 10:30 बजे हुई थी, लेकिन एंबुलेंस करीब 1:00 बजे पहुंची। एंबुलेंस में देरी के कारण घायलों को निजी वाहन से धनबाद ले जाना पड़ा। उन्होंने जामताड़ा में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एंबुलेंस सेवाओं में सुधार की मांग की है। इधर, एंबुलेंस में विलंब के आरोप को लेकर जामताड़ा सिविल सर्जन आनंद मोहन सोरेन ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद में खुद इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहा था। एंबुलेंस की सूचना के बाद जानकारी मिली की निजी वाहन से ले गए हैं फिर हम निश्चित हो गए बाद में बताया कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई फिर गाड़ी भिजवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *