जामताड़ा प्रयागराज अग्रवाल नहीं रहे

जामताड़ा| समाजसेवी व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रयागराज अग्रवाल 70 वर्ष का 2 जनवरी की सुबह 10 बजे निधन हो गया। जीवनभर समाजसेवा को समर्पित व्यक्तित्व प्रयागराज अग्रवाल ने अपने जीवनकाल में लोगों की सेवा के लिए अनेकों कार्य किए। उन्होंने एकल अभियान जामताड़ा अंचल अध्यक्ष के रूप में सेवा दी। पुरानी हटिया रोड स्थित शिव मंदिर महावीर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष और श्रीकृष्ण गौशाला समिति के संस्थापक परिवार के सदस्य रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने व समर्पित स्वयंसेवक थे। भारतीय जनता पार्टी को जामताड़ा में स्थापित करने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *