झारखंड में 15 जनवरी तक सता सकती है तेज ठंड:5 को छा सकते हैं बादल,  5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा गुमला

झारखंड में आसमान साफ होने के बाद लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तेज ठंडी हवा चलने की वजह से लोगों को सुबह और शाम ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गुमला सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। इधर, मौसम विभाग के अनुसार अगर पहाड़ों में बर्फबारी होती रही तो 15 जनवरी तक सर्दी का सितम जारी रह सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया। 5 को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। 4 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 5 जनवरी को बादल छा सकते हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 7 के बाद फिर तेज ठंड बढ़ने के आसार 6 जनवरी को भी बादल छाने के आसार हैं। 7 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *