जामताड़ा में प्री-रिविजन एक्टिविटीज पर बैठक

जामताड़ा | जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्री-रिविजन एक्टिविटीज से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान अनंत कुमार ने प्री-रिविजन कार्यों के विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, जामताड़ा,करमाटाड़, नारायणपुर, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों को मतदान केंद्रों के जियो-फेंसिंग और नजरी नक्शे में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी त्रुटियों का निराकरण कर अद्यतन प्रतिवेदन 18 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *