​​​​​​​जामताड़ा में FB पर पोस्ट कर युवक ने की आत्महत्या:लिखा- ससुराल वाले मेरे चरित्र पर उंगली उठा रहे, पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप

जामताड़ा में बीती रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा सुसाइड कर लिया। इससे पहले युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किया और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता ने भी बहू पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुशांत प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोरायनाला दास टोला की है। मृतक की पहचान सुशांत दास (25) के रूप में की गई। सुशांत प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। उसकी शादी दो साल पहले निरसा की आरती से हुई थी। दंपती की एक माह की एक बेटी है। आरती एक माह से अपने मायके में ही रह रही है। पत्नी के दुपट्‌टे से फांसी लगा अपनी जान दे दी सुशांत ने बुधवार की रात अपने कमरे में पत्नी के दुपट्‌टे से फांसी लगा अपनी जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या करने से पहले सुशांत ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने खोरठा भाषा में लिखा- ‘ससुराल के लोग मेरे चरित्र पर उंगली उठा रहे हैं। उन्हें पैसों का बहुत घमंड है।’ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी बहू: ससुर वहीं, मृतक के पिता भूपेन दास ने बताया कि बहू आरती लगातार सुशांत को अनाप-शनाप बातें बोलकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। जब इस बारे में ससुराल वालों से बात की गई, तो उन्होंने उल्टा उन्हें ही दोषी ठहराया। घटना की सूचना मिलने पर मिहिजाम पुलिस के एएसआई अरुण मल्लिक का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना ने इलाके में शोक का माहौल बना दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *