हजारीबाग में धान रोपाई के दौरान वज्रपात:एक ही परिवार की तीन महिलाएं घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड के बरानो गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। धान रोपाई के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं में रेखा देवी, मुद्रिका देवी और गौरी देवी शामिल हैं। घटना उस समय हुई, जब तीनों महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और तीनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। मौके पर लोग पहुंचे तो तीनों महिलाएं बेहोश मिलीं ग्रामीणों ने बताया कि तेज गर्जना और बिजली की चमक के साथ जोरदार आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर तीनों महिलाएं बेहोश मिलीं। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को चलकुशा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बिजली की तीव्रता से तीनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। समय पर इलाज मिलने से अब तीनों की स्थिति स्थिर है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया है। चलकुशा प्रखंड के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से संपर्क कर सहायता का आश्वासन दिया है। बरानो गांव में इस तरह की पहली वज्रपात की घटना से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *