जामताड़ा से बांग्लादेश चावल सप्लाई मामला:राइस मिल मालिक का है बांग्लादेश कनेक्शन, खाद्य आपूर्ति मंत्री बोले- दोषियों पर हर हाल में होगी कार्रवाई

जामताड़ा के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल में बांग्लादेश के पैकेट में एफसीआई का चावल मिलने की घटना के पूरे झारखंड को चौंका दिया है। इस मामले को राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफ़ान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि यहां से चावल न सिर्फ बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं बल्कि चावल पर प्लास्टिक की पॉलिस कर काला बाजारी भी की जा रही है। ऐसा कर जनता के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। राइस मिल मालिक का है बांग्लादेश कनेक्शन उन्होंने कहा कि जामताड़ा का यह दुर्भाग्य है कि जिस विभाग का मैं मंत्री हूं उसी विभाग में नकली प्लास्टिक का चावल बनाकर बांग्लादेश भेजा जा रहा है। जो चावल गरीब को मिलना चाहिए था वो गरीब को न मिलकर राइस मिल में जाता था। वहां से भारी मात्रा में पैकेट बनाकर बांग्लादेश सप्लाई की जाती थी। जहां तक मुझे जानकारी है, जो संचालनकर्ता है, उसका पहले से बांग्लादेश से कनेक्शन है। वह दवाई घोटाले में जेल जा चुका है। यह चौंकाने वाला मामला अब ये मामला चौकाने वाला है कि मेरे क्षेत्र में इतना बड़ा गोरख धंधा चल रहा था। किसके इशारे पर चल रहा था। मास्टर माइंड कौन है। कौन इसका देख-रेख कर रहा था, यह जांच का विषय है। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। ——————————- इस खबर को भी पढ़ें… जामताड़ा में मिला बांग्लादेश लिखे बोरे में एफसीआई का चावल:प्रशासन ने राइस मिल को किया सील, 32 क्विंटल चावल बरामद साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा अब अंतरराष्ट्रीय चावल तस्करी के मामले में सुर्खियों में आ गया है। जामताड़ा जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 32 क्विंटल एफसीआई का चावल और बांग्लादेशी पैकेट बरामद किया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में मिल के अंदर ‘रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश’ लिखे बोरे में चावल पैक किया जा रहा था। प्रशासन ने राइस मिल को सील कर दिया है और 32 क्विंटल जन वितरण प्रणाली के चावल समेत अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *