फरीदकोट में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान:केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, बोले- डल्लेवाल की हालत चिंताजनक, नहीं हटेंगे पीछे

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के आह्वान पर फरीदकोट जिले के किसान संगठनों ने फरीदकोट रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर 3 घंटे के लिए ट्रैक पर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता लाल सिंह ने कहा कि, पंजाब हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर एमएसपी गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला पिछले 23 दिनों से मरण व्रत पर बैठे हुए हैं और उनकी हालत लगातार चिंताजनक बनती जा रही है। इस संघर्ष के बावजूद केंद्र सरकार मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही और ना ही उन्होंने किसान संगठनों से बातचीत शुरू की है। इसके रोष में संयुक्त किसान मोर्चे ने बुधवार को 3 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था, जिसके तहत फरीदकोट के रेलवे स्टेशन पर भी सैकड़ों किसानों ने ट्रैक पर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस मौके पर किसान नेता लाल सिंह ने कहा के केंद्र सरकार ने दिल्ली मोर्चा खत्म करवाते समय कई मांगों को स्वीकार किया था,ष्उ जिन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है। इन्हीं मांगों को लागू करवाने के लिए ही जगजीत सिंह डल्लेवाला मरण व्रत पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में किसानों की तरफ से संघर्ष से तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *