इंदौर में जाम की समस्या को देखते हुए आज ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मैदान में उतरें। वे रीगल चौराहे पहुंचे, जहां जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां उन्होंने चौराहे का ड्रोन वीडियो भी बनवाया। साथ ही यहां आ रही दिक्कतों को भी देखा। इसमें क्या कुछ सुधार हो सकता है, इसे भी चेक किया गया। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और संबंधित विभाग को भी भेजी जाएगी। बता दें कि शहर में कई जगह जाम की समस्या के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रीगल चौराहे पर भी जाम की स्थिति बनने लगी है। इन्हीं समस्याओं को लेकर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी आज रीगल चौराहे पहुंचे। जहां उन्होंने लेफ्ट टर्न, रोटरी सहित सड़कों की चौड़ाई भी टेप से नापी। संबंधित विभाग को भेजेंगे रिपोर्ट डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कहां-कहां कंजेशन ज्यादा है। कहां-कहां ट्रैफिक जाम ज्यादा है। उनको खुद जाकर देख रहे हैं। आज रीगल चौराहे पर आए है। लेफ्ट टर्न, रोटरी को देखा है। इसके बाद कैसे सुधार सकते है। इसकी स्टेटस रिपोर्ट तैयार करने के बाद संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट भेजेंगे। 10-15 जगह जाकर देखेंगे स्थिति उन्होंने बताया कि आगामी 1 महीने में 10-15 जगह को विजिट करेंगे। इंजीनियरिंग की चीजें कैसे सुधार सकते है, अवलोकन करेंगे संबंधित विभाग से भी बात करेंगे। ड्रोन से वीडियो भी बना रहे है। रोटरी और लेफ्ट टर्न का मेजरमेंट कर रहे है। रोड़ कितना चौड़ा है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे अपडेट भी किया जाएगा।


