जायल में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूटपाट:पीड़ित ने लगाई एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार ; एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित नरसिंह राम भार्गव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। मारपीट कर घर से 50 हजार रुपये लूट का आरोप ​शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई थी जब आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की थी। इसके बाद 4 जनवरी की दोपहर को आरोपी फिर से करीब 20-25 हथियारबंद लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और पीड़ित को जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित का दावा है कि हमलावर इस दौरान घर से 50 हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। स्थानीय पुलिस पर आरोप ​पीड़ित ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 और 191 पर कई बार फोन कर सहायता मांगी, लेकिन बार-बार सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित को घर से भागना पड़ा। फिलहाल पीड़ित ने नामजद आरोपियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके। एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने पीड़ित को सुरक्षा और कार्रवाई का आश्वासन दिया है और संबंधित थाने को तुरंत मामले में नियमानुसार संज्ञान लेने के निर्देश दिये हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *