जायल में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुले:सीडीपीओ वर्मा बोलीं- अंतिम छोर के बच्चों तक पोषण युक्त आहार पहुंचाएंगे

राज्य सरकार ने प्रदेश के हर ब्लॉक में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। नागौर के जायल में नए आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर विशेष उत्सव जैसा माहौल है, क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित महिला-बाल विभाग की राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, जायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। जायल ब्लॉक में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ हो गया है। विभाग की बाल विकास परियोजना अधिकारी हर्षा वर्मा ने बताया कि नागौर जिले के सोनेली, सोमणा, छापड़ा, धानणी व लूणसरा में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए हैं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने पर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और महिला बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. बाघमार का आभार जताया है। नए आंगनबाड़ी केंद्राें के शुभारंभ के समय सभी संबंधित जनप्रतिनिधि, शिक्षा व प्रशासन के अधिकारियों के ग्रामीण मौजूद रहे। नए आंगनबाड़ी केंद्रों को रंगोली व फूलों से सजाते हुए बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रदेश सरकार की नीति अनुसार सभी वंचित बच्चों को पोषण युक्त आहार देंगे। नए केंद्रों की प्रणाली को लेकर महिला पर्यवेक्षक परमा चौधरी, निर्मला कुमारी, सरिता शर्मा, सुषमा देवी व विजयलक्ष्मी सिखवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के बारे में जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी हर्षा वर्मा ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने बजट घोषणाा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मंजूरी दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *