धूप के बावजूद हवा में ठंडक:पिछले एक सप्ताह से तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच

वर्ष का आखिरी माह दिसंबर आधा बीत चुका है। श्रीगंगानगर जिला आमतौर पर इन दिनों में कोहरे के आगोश में रहता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार मौसम खुला है। धूप खिल रही है। धूप के कारण अधिकतम तापपमान बीस डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। इससे दिन और रात तेज सर्दी के हालात नहीं है लेकिन दिन में धूप के बावजूद ठंडक का एहसास बना रहता है। दिन की शुरुआत में ठिठुरन
शहर में दिन की शुरुआत में ठिठुरन की स्थिति रही। इस दौरान दूध बेचने के लिए निकले लोगों को जबर्दस्त परेशानी का सामाना करना पड़ा। सर्दी के कारण दिन में अपेक्षाकृत कम लोग निकले लेकिन जो भी लोग निकले वे सर्दी से बचाव के तमाम इंतजाम करते दिखे। धूप निकलने के बाद कुछ राहत मिलती है लेकिन शाम ढलने के बाद एक बार फिर सर्दी का एहसास तेज हो जाता है। इस दौरान घरों को लोटने वाले लोग सर्दी से बचाव करते दिखते हैं वहीं सड़क किनारे अलाव भी नजर आने लगे हैं।
तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच
अभी न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पिछले छह दिन का न्यूनतम तापमान देखें तो नौ दिसंबर को यह 8.7 डिग्री सेल्सियस, दस दिसंबर को 5.8 डिग्री सेल्सियस, 11 दिसंबर को 5.2 डिग्री सेल्सियस, 12 दिसंबर को 6.3 डिग्री सेल्सियस, 13 दिसंबर को 6.4 डिग्री सेल्सियस और 14 दिसंबर को 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार कोहरे के लिए फेवरेबल कंडीशन नहीं
मौसम एकसपर्ट बताते हैं कि इस बार कोहरे के लिए फेवरेबल कंडीशन नहीं है। आम तौर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं आया है। ऐसे में नमी की कमी से कोहरा नहीं छाया है। धूप रही लेकिन इसके बावजूद सर्दी का एहसास बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *