राजपुरा में नए आंगनवाड़ी केंद्र का हुआ शुभारंभ:माला पहनाकर बच्चों का किया स्वागत, केक काटकर बांटा अल्पाहार

राज्य सरकार की ओर से नए आंगनवाड़ी खोलने के लिए की गई घोषणा के बाद झालावाड़ जिले में भी आंगनवाड़ी केंद्र खोले गए हैं। महिला पर्यवेक्षक नाजमा परवीन ने बताया कि जिले के मंडावर सेक्टर में ग्राम पंचायत गागरोन के राजपुरा में नए आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ पीईओ और सरपंच ने किया, झालरापाटन मालीपुरा गांव में भी नवीन आंगनवाड़ी का शुभारंभ प्रधान भावना झाला, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कालूराम पाटीदार, सरपंच सोहनी बाई भील के आतिथ्य में हुआ। इसके बाद 3 से 6 वर्ष के बच्चों को माला पहनाकर, दूध पिलाकर, केक काटकर अभिनंदन किया, बच्चों को अल्पाहार भेंट किए। प्रधान झाला ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र खुलने से अब बच्चों को शिक्षा मिलेगी, इस मौके पर प्रशासक अधिकारी रुकसाना, सुपरवाइज़र नाजमा परवीन, कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा, हेमलता लोधा, आशा जैन, सुनीता गुर्जर, प्रेमबाई, तुलसी लोधा, हेमलता, संतोष बाई, राकेश भील, रिंकू लोधा, दौलतराम लोधा, पप्पू लाल सुमन, रमेशचंद सुमन मौजूद रहे। साथ ही राजपुरा गांव में भी नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। महिला पर्यवेक्षक नाजमा परवीन ने बताया कि गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने में आंगनवाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य सहित अन्य कई तरह की जानकारियां मिलती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *