मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन:50 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

राज्य सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहर के पंडित दीनदयाल हॉल में आयोजित शिविर में 50 से अधिक लोगों ने ब्लड डोनेट किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन है। वहीं राज्य सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इस मौके पर शहर के पंडित दीनदयाल हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं रक्तदान करते हुए जीवन में रक्तदान का महत्व बताया। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के स्टेट कोआर्डिनेटर पद्मेश गांधी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही लोगों को रक्तदान का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजन में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। रक्तदान करके आप किसी व्यक्ति को जीवनदान दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ सहित अन्य मौकों पर रक्तदान करने का आह्वान भी किया। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र देकर सम्मान भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *