जालंधर| जालंधर डिस्ट्रिक्ट सॉफ्टबाल एसो. की बैठक प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह अमरी की अध्यक्षता में हुई। मानसा में सात फरवरी से 9 फरवरी तक पंजाब सीनियर सॉफ्टबाल चैंपियनिशप होगी। इस चैंपियनशिप के लिए जालंधर टीम के चयन के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज के मैदान में पांच फरवरी को दोपहर दो बजे ट्रायल होंगे। ट्रायल एसो. के प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह अमरी एवं सेक्रेटरी सुरेश कुमार चौहान की अगुवाई में होंगे। इस संबंधी बैठक में कैशियर विक्रम मल्होत्रा, सीनियर कोच प्रदीप सैनी, विकास सूद, अक्षय कालड़ा, चरणजीव सिंह कुक्कू, गौरव चौहान, रमन जैन, रजत कुमार एवं पुष्प इंदर उपस्थित थे।


