जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से शुरू होगी मुंबई की फ्लाइट:दोआबा निवासियों को मिलेगा फायदा, 5 जून से शुरुआत; 2 घंटे का होगा सफर

पंजाब के जालंधर में आदमपुर एयरपोर्ट से सीधी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। ये फ्लाइट 5 जून से शुरू की जाएगी। इससे दोआबा के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। करीब पांच साल बाद आदमपुर से सीधी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एयरलाइन इंडिगो द्वारा इसकी शुरुआत की जा रही है। ये फ्लाइट हफ्ते के सातों दिन मुंबई से आदमपुर और आदमपुर से मुंबई जाएगी। जिसमें मुंबई से आदमपुर जाने वाली फ्लाइट का नंबर 040286 होगा और आदपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का नंबर 620287 होगा। दो घंटे का रहेगा मुंबई तक का सफर मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से आने वाली फ्लाइट शाम करीब 4.25 पर लैंड हो जाएगी। आदमपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का 35 मिनट का ठहराव रहेगा। शाम पांच बजे दोबारा फ्लाइट मुंबई लौट जाएगी। इस फ्लाइट का अनुमानित सफर करीब दो घंटे रहेगा। दोनों राज्यों के बीच चलाई जाने वाली ये फ्लाइट एयरबस है, जोकि पहली बार आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ाने भर रही है। कोरोना काल में आदमपुर एयरपोर्ट से कई फ्लाइटें बंद की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *