जालंधर के नए SSP गुरमीत सिंह ने संभाला चार्ज:फिरोजपुर विजिलेंस में थे तैनात, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया स्वागत

पंजाब के जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी रहे हरकमलप्रीत सिंह खख का रविवार देर रात अचानक ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जगह जालंधर की कमान फिरोजपुर विजिलेंस में बतौर एसएसपी तैनात रहे गुरमीत सिंह को भेजा गया है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने आज यानी सोमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जालंधर देहात पुलिस के कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला। उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया। जिसके बाद उन्होंने देहात पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। एसएसपी गुरमीत सिंह के स्वागत के लिए देहात पुलिस के एसपी मनप्रीत सिंह, जसरूप कौर बाठ और अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे। जिन्होंने एसएसपी गुरमीत सिंह को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उन्हें उनकी ऑफिस तक लेकर गए। बतौर DCP सिटी पुलिस में सेवाएं निभा चुके गुरमीत सिंह बता दें कि, जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी के तौर पर तैनात किए गए गुरमीत सिंह जालंधर में पहले भी सेवाएं दे चुके हैं। आखिरी बार गुरमीत सिंह जालंधर सिटी पुलिस में बतौर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन तैनात थे। जिसके बाद उनका तबादला हो गया। उनकी जालंधर में दोबारा वापसी से पहले उनके पास फिरोजपुर रेंज के विजिलेंस के एसएसपी के तौर पर चार्ज था। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- नशा खत्म करना और बदमाशों पर नकेल कसना उनका पहला काम रहेगा। पूर्व एसएसपी खख को डीजीपी ऑफिस रिपोर्ट करने के आदेश बता दें कि गुरमीत सिंह से पहले हरकमलप्रीत सिंह खख जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी थी। जिन्हें रविवार को देर रात जारी किए गए आदेशों में कहा गया कि वह डीजीपी ऑफिस में रिपोर्ट करेंगे। फिलहाल उन्हें कहीं पर पोस्टिंग नहीं दी गई है। जल्द उन्हें भी सरकार द्वारा पोस्टिंग दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *