बोकारो के कैंप 2 स्थित तिरंगा पार्क चौक पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आईं। घटना उस समय हुई, जब ट्रैक्टर पर्यावरण चौक की ओर से बालू खाली कर आ रहा था। तिरंगा पार्क चौक पर सर्किट हाउस की ओर से आ रही कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर कोई नंबर दर्ज नहीं था। स्थानीय लोगों ने तुरंत सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


