बोकारो के सरकारी अस्पताल में हड़ताल:8 महीने से नहीं मिला वेतन, आउटसोर्स कर्मचारियों ने रोका काम

बोकारो जिले के सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों को पिछले 3 से 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। सदर अस्पताल, चास अनुमंडलीय अस्पताल और अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन बकाया है। चास अनुमंडलीय अस्पताल के आठ कर्मचारियों को 2023 से ही 3-4 महीने का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी चिकित्सा लाभों से वंचित कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। कंपनी पीएफ और ईएसआई की कटौती तो कर रही है, लेकिन यह राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की जा रही है। इससे कर्मचारी चिकित्सा लाभों से वंचित हो गए हैं। एरियर के साथ बोनस का भुगतान की मांग राष्ट्रीय छुट्टियों में काम करने वाले कर्मचारियों और मातृत्व अवकाश पर गई महिलाओं को भी बकाया वेतन नहीं मिला है। बोनस एक्ट 1965 के तहत सालाना बोनस अनिवार्य है, लेकिन कंपनी ने कभी इसका भुगतान नहीं किया। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियोजन की तिथि से एरियर के साथ बोनस का भुगतान किया जाए। साथ ही ग्रेच्युटी एक्ट के तहत सेवा अवधि के अनुसार ग्रेच्युटी राशि भी दी जाए। निर्धारित सेवा शर्तों का पालन नहीं कर रही कंपनी: कर्मचारी कर्मचारियों ने कहा- मेसर्स राइडर सर्विस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित सेवा शर्तों का पालन नहीं कर रही है। इस कंपनी द्वारा किए गए अनुबंध उल्लंघन को देखते हुए, इसे अविलंब ब्लैकलिस्ट कर अन्य विश्वसनीय कंपनियों को ठेका दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएँ उत्पन्न न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *