जालंधर के बलदेव नगर में नशा तस्करों के घर छापेमारी:ADGP राम सिंह टीम के साथ शहर पहुंचे, 100 से ज्यादा मुलाजिमों ने की सर्च

पंजाब में नशा की रोकथाम को लेकर आज यानी शनिवार को पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा जालंधर के बलदेव नगर एरिया में ऑपरेशन कॉसो चलाया। पंजाब सरकार की युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत ये कार्रवाई की गई। चेकिंग के लिए पंजाब पुलिस के एडीजीपी राम सिंह और जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। कई नशा तस्करों के घर खंगाले गए और उनसे पूछताछ भी की गई। जालंधर के भार्गव कैंप में स्थित बलदेव नगर इलाके में शनिवार को सुबह जालंधर सिटी पुलिस की अलग अलग टीमों में तैनात 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने ये रेड की थी। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। पुलिस ने नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली है। इलाका सील कर चलाया सर्च अभियान पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया और फिर नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली गई। शहर की पुलिस टीमों ने नशा तस्करों और लुटेरों पर नकेल कसने के लिए यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टीमों ने सुबह से ही उक्त इलाके में काम करना शुरू कर दिया था। पुलिस टीमों ने किसी के जागने से पहले ही छापेमारी कर दी। कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर सहित कई मुलाजिम सर्च के लिए आए हुए थे। साथ ही एरिया के एडीसीपी, एसीसी और अन्य अधिकारी भी सर्च के दौरान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *