लुधियाना में कार ने महिला को मारी टक्कर,मौत:10 फूट दूर गिरी,सड़क पार करते समय हुआ हादसा,सिर पर लगी चोट

पंजाब के लुधियाना में एक कार ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर के बाद करीब 10 फूट दूर महिला जा गिरी। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला का नाम मुख्तयार कौर है। घटना के बाद कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सड़क पार करते समय हुआ हादसा जानकारी देते हुए मृतक महिला के रिश्तेदार गुरदियाल सिंह ने कहा कि माता अय्याली चौक नजदीक सड़क पार कर रही थी कि तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक अपनी जगह सही आ रही थी। जिस कार से टक्कर हुई है उसका ड्राइवर खुद ही गाड़ी लेकर रुक गया था। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया था। मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह राजा ने कहा कि मुझे मेरे बेटे ने फोन कर सूचना दी कि दादी का एक्सीडेंट हो गया है। मां की आयु करीब 60 साल है। हादसा का मुख्य कारण क्या है यह अभी मुझे भी नहीं पता। फिलहाल इलाके पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *