जालंधर के बस्ती-9 में सन फ्लाई दुकान में चोरी:कर्मचारी ने साढ़े आठ लाख उड़ाए पूरी घटना CCTV में कैद

जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती-9 की एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक कर्मचारी ने अपने ही मालिक के भरोसे का कत्ल करते हुए तिजोरी से 8.50 लाख रुपए साफ कर दिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। जालंधर के बस्ती-9 इलाके में स्थित ‘सन फ्लाई’ की दुकान में लाखों की चोरी हो गई। दुकान की मालकिन मधु गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाला सोनू तिजोरी से साढ़े आठ लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। भूल वश दुकान में रह गई थी बड़ी रकम पीड़िता के मुताबिक, किसी ग्राहक की पेमेंट आई थी जिसे वे गलती से दुकान की तिजोरी में ही भूल गए थे। दो दिनों तक नकदी दुकान में ही पड़ी रही, जिसकी जानकारी शायद आरोपी कर्मचारी को लग गई थी। गाड़ी लेकर हुआ था फरार, अंबाला में मिली लोकेशन चोरी की वारदात से पहले आरोपी सोनू दुकान की गाड़ी लेकर फरार हो गया था। पुलिस को वह गाड़ी अंबाला से लावारिस हालत में बरामद हुई। जब मधु गुप्ता पुलिस के बुलावे पर गाड़ी लेने अंबाला गईं और वापस आकर दुकान संभाली, तब उन्हें चोरी का पता चला। CCTV में कैद हुई वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपी की करतूत सामने आ गई। फुटेज में सोनू दुकान के ताले तोड़ते हुए और बाद में एक बोरी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, शातिर चोर ने नकदी निकालते समय सीसीटीवी की तारें काट दी थीं ताकि पकड़ा न जाए। पुलिस कर रही है मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पीड़िता ने औपचारिक रूप से सोनू के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *