जालंधर के भोगपुर में देर रात ब्लास्ट से हड़कंप:DSP बोले-जांच में पता चला हाईवे पर खड़े ट्रक का टायर फटा; फोटो जारी किया

पंजाब के जालंधर में भोगपुर के पास देर रात एक धमाके के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंची जालंधर देहात पुलिस की टीमों ने जांच शुरू की तो पता चला कि हाईवे पर खड़े ट्रक का टायर फटा था। इसे लेकर सिटी पुलिस द्वारा फोटो भी जारी किए गए। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर में एकाएक करीब 6 धमाकों की आवाज आने पर जालंधर में भी एकदम से धमाके की आवाज सुनाई दी तो शहर में हड़कंप मच गया था। देर रात शहर में करीब 15 मिनट तक लाइट भी बाधित रही। हालांकि कुछ देर बाद लाइट आ गई थी। DSP बोले- ट्रक के टायर फटने की थी आवाज डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि देर रात को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि भोगपुर के इलाके में ब्लास्ट हुआ है। तभी थाना भागलपुर की टीम को मौके पर रवाना किया तो जांच में बात सामने आई कि ट्रक का टायर फटने से धमाके की आवाज आई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा आसपास के इलाके में चेकिंग की गई, मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ये सिर्फ ट्रक के टायर फटने की ही आवाज थी। डीएसपी ने लोगों से न डरने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *