जालंधर दरगाह में चोरी करते चोर पकड़ा:गोलक खोलते देख लोगों ने पकड़ा, सोने का कर रहा था नाटक , पुलिस जांच में जुटी

जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास स्थित दरगाह में शुक्रवार रात चोरी का प्रयास करते एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। चोर दरगाह के अंदर पड़ी गोलक को खोल रहा था, तभी एक राहगीर ने उसे देख लिया। पकड़े जाने पर चोर ने सोने का नाटक किया, लेकिन लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीर के शोर मचाने पर चोर बचने के लिए अंदर लेट गया और कहने लगा कि वह सो रहा था। हालांकि, लोगों ने अंदर जाकर देखा तो गोलक का ताला खुला हुआ था और चाबियां पास ही पड़ी थीं। इसके बाद लोगों ने चोर को पकड़ लिया। चोर दरगाह के बाहर लगे फ्लेक्स को फाड़कर अंदर घुसा दरगाह के सेवादार बलवीर कुमार, जो बारादरी के रहने वाले हैं, उन्होंने ने बताया कि रात को दरगाह का गेट बंद किया था। चोर दरगाह के बाहर लगे फ्लेक्स को फाड़कर अंदर घुसा था। चोर सोने का कर रहा था नाटक एक राहगीर ने चोर को दरगाह के अंदर घुसते हुए देखा और पास खड़े ऑटो चालकों को इसकी जानकारी दी। ऑटो चालक दरगाह के पास पहुंचे तो चोर उन्हें आता देख गोलक खोलते हुए सोने का नाटक करने लगा। हालांकि, वह गोलक के पास पड़ी चाबियां उठाना भूल गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही लोगों ने चोर को पकड़कर बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोर को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें चोर पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस दरगाह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *