जालंधर पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बदमाश दबोचा:​​​​​​​यूट्यूबर के घर पर फेंका था ग्रेनेड, ये सातवीं गिरफ्तारी; आज कोर्ट में पेशी होगी

जालंधर में यूट्यूबर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कल यानी रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक और यानी सातवां आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। देहात पुलिस की सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुष्प बाली द्वारा अपनी टीम के साथ उक्त आरोपी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दबोचा गया। आरोपी की पहचान मनिंदर उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। रविवार को रात इस बारे में डीजीपी गौरव यादव द्वारा जानकारी साझा की गई। गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर देहात पुलिस की टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरियाणा के हार्दिक कंबोज ने फेंका था ग्रेनेड बता दें कि रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला करने का मुख्यारोपी हरियाणा यमुनानगर का रहने वाला हार्दिक कंजोब है। जिसे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था। जब पुलिस जालंधर में उससे हथियार रिकवर करवाने पहुंचे तो उसने उक्त हथियार से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया था। हार्दिक इस केस का मुख्यारोपी था। जिसने रोजर संधू के घर ग्रेनेड फेंका था। हार्दिक की पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। अमितप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश से की गई थी। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ली गई थी। आरोपी अमितप्रीत सिंह ने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की थी। जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गिरफ्तार महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई थी। शहजाद भट्टी के कहने पर हमला किया जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा था कि हार्दिक कंबोज ने जीशान के कहने पर ये वारदात की। जीशान आगे शहजाद भट्टी के कहने पर हार्दिक कंबोज के साथ संपर्क में आया था। जिसके बाद आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिलवाया। शहजाद भट्टी कोई और नहीं, बल्कि आईएसआई का ऑपरेटिव है। आईएसआई के कहने पर ही हार्दिक काम कर रहा है। पंजाब में भी वही माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। कुछ दिन पहले ही जीशान के टच में आया डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा- रॉजर संधू ने इस्लाम पर टिप्पणी की, इस बात को सिर्फ एक मुद्दा बनाया गया। मगर ये मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा हुआ है। साथ ही जिस ग्रेनेड से हमला किया गया, वो एक ऑस्ट्रियन ग्रेनेड था। आरोपी को हथियार किसी तीसरे साथी ने मुहैया करवाए थे। जीशान के टच में वह कुछ दिन पहले ही आया था। फिलहाल हैप्पी पासियां का रोल जांच के दायरे में है। लॉरेंस बिश्नोई का इस वारदात में कोई लिंक सामने नहीं आया है। ये वारदात किसी एक व्यक्ति का नहीं है, आगे जांच की जा रही है। जल्द अन्य कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। केस में शहजाद भट्टी और जीशान अख्तर को भी नामजद कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *