लुधियाना में 3 क्विंटल गौमांस बरामद,1 काबू:शिव सैनिकों का थाना के बाहर फूटा गुस्सा;बोले-CP साहिब शरारती लोग शहरा का माहौल खराब कर रहे

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने गौमांस की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। बदमाश गौमांस की घर पर की कटाई करता था। वहीं वह मास की पैकिंग करके दुकानों और ग्राहकों के घरों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को गश्त दौरान काबू किया है। थाना जोधेवाल की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गौमांस मिलने की खबर मिलते ही शिव सेना लायन के प्रधान अमित अरोड़ा और उनके साथी थाना बस्ती जोधेवाल के बाहर इक्कट्ठे हो गए। अरोड़ा ने कहा कि वह नए CP स्वपन शर्मा से मांग करते है कि शरारती लोगों को शहर का माहौल खरान न करने दिए जाए। गौमांस की तस्करी करने वालों पर पुलिस कड़ा एक्शन ले। गश्त दौरान पुलिस ने किया आरोपी काबू जानकारी मुताबिक आरोपी मोहम्मद मंजूर निवासी मोहल्ला शिमला कालोनी,काकोवाल रोड का रहने वाला है। ASI करनजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। बिजली घर नजदीक काकोवाल रोड पर मौजूद थे। तभी उन्हें मुखबिर खास ने सूचना दी कि मोहम्मद मंजूर अपने घर पर गौमांस की कटाई करके उसका मास पैक करता है। वह मास को कई दुकानों और ग्राहकों को सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को उसके टैंपो सहित चैकिंग के लिए रोका तो आरोपी के टैंपो से करीब 3 क्विंटल गौमांस बरामद हुआ। मौके पर ही मोहम्मद मंजूर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ और कितने लोग इस काम में शामिल है। शहर में वह किन लोगों को गौमांस सप्लाई करता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना जोधेवाल की पुलिस ने धारा BNS के तहत 299,196,325 और सेक्शन 11A एनिमल पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *