पंजाब के जालंधर में सरकार द्वारा चलाए गए युद्ध नशया विरुद्ध मुहिम को लेकर आज यानी बुधवार को महिला नशा तस्कर सहित दो तस्करों के घरों को पुलिस ने गिरा दिया। युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत जालंधर के अशोक विहार में महिला नशा तस्कर निशा चौधरी और दिलीप सिंह के घर पर आज कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नगर निगम की टीमों की मदद से उनके घर पर गिरा दिया। पुलिस पार्टी बुलडोजर और करीब 60 से 70 मुलाजिमों के साथ क्राइम सीन पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। एडीसीपी जैन बोलीं- नगर निगम की मदद से की गई कार्रवाई मौके पर पहुंची एडीसीपी आकर्षी जैन ने कहा- पंजाब सरकार की मुहिम के तहत ये कार्रवाई आज की गई है। नगर निगम द्वारा हमें कुछ संपत्तियां चिह्नित करके बताई गईं थी। इसी के तहत ये दोनों कार्रवाई की गईं है। नगर निगम द्वारा पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की गई थी। जिसके चलते आज यानी बुधवार को करीब 60 से अधिक मुलाजिम कार्रवाई के लिए पहुंचे हैं। एडीसीपी आकर्षी जैन ने कहा- महिला नशा तस्कर निशा खान उर्फ निशा चौधरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी नशा तस्कर दिलीप सिंह उर्फ दिलीप है, जिसके खिलाफ भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। दोनों ने नशा तस्करी के पैसे से अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन की हुई थी। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।


