जालंधर में गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक रूट प्लान तैयार:सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक कई रास्ते बंद, वैकल्पिक मार्ग चुनें

जालंधर में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस ने सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक के लिए ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। यह योजना श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में भारी भीड़ को देखते हुए बनाई गई है। इस रूट प्लान का उद्देश्य दर्शकों के आगमन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। इसके तहत, बस स्टैंड जालंधर से आने-जाने वाली यात्री बसों और अन्य वाहनों के लिए रास्ता परिवर्तित किए गए हैं। पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की कारों, बसों और निजी वाहनों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस का लक्ष्य है कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें। किसी भी समस्या या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर ( 0181-2227296) पर संपर्क किया जा सकता है। कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी समरा चौक से नकोदर-मोगा की ओर जाने वाले रास्ता पर प्रतिबंध रहेगा। वी प्वाइंट नकोदर रोड से मिल्कबार चौक की ओर अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन की ओर आना भी प्रतिबंधित है। टी प्वाइंट एपीजे कॉलेज से चुनमुन मॉल और मसंद चौक से मिल्क बार चौक तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल लाइट से सिटी चान-मुन चौक पर भी आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मेड प्रतापपुरा नाकोदर रोड से सीटी इंस्टीट्यूट-अर्बन एस्टेट-कूल रोड-समरा चौक की ओर भी डायवर्जन रहेगा। सुविधा के लिए कुछ वैकल्पिक मार्ग की गई व्यवस्था जालंधर बस स्टैंड से कपूरथला आने-जाने वाली बसें और भारी वाहन पीएपी चौक से करतारपुर रूट का उपयोग कर सकते हैं। जालंधर बस स्टैंड से नकोदर, शाहकोट की ओर जाने वाले वाहन बस स्टैंड, समरा चौक, कूल रोड, सिग्नल लाइटें अर्बन स्टेट फेस 2, सिटी इंस्टीट्यूट, गांव प्रतापपुरा रूट का उपयोग करें। वडाला चौक से रविदास चौक के रूट पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जालंधर बस स्टैंड से नकोदर, शाहकोट, मोगा की ओर जाने वाली बसें पीएपी चौक, रामामंडी चौक, जमशेद बाईपास से होकर नकोदर-शाहकोट की तरफ जा सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *