जालंधर में तेज रफ्तार इनोवा ने महिला को कुचला:अस्पताल ले जाते हुई मौत; गाड़ी पर लगी थी पुलिस लाइट, आरोपी फरार

पंजाब के जालंधर में विधिपुर गांव के पास एक इनोवा गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सूरानुस्सी स्थित एक निजी फैक्टरी से काम करके घर लौट रही थी। तभी जालंधर से अमृतसर जा रही पुलिस की इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान नीलम (36) पत्नी अश्विनी निवासी विधिपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जांच के लिए मौके पर थाना मकसूदा के एएसआई राजिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे गए थे। उन्होंने मृतक के पारिवारिक सदस्य को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गए थे। आरोपी घटनास्थल से फरार हुआ, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ली मृतक महिला के पति ने पुलिस से कहा- उसका भाई जसविंदर पाल हादसे के समय कुछ दूरी पर खड़ा था और उसने यह हादसा देखा। वह घायल महिला को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद जसविंदर पाल ने बताया कि पुलिस लाइट लगी इनोवा कार ने उनकी कार को टक्कर मारी और भाग गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इनोवा गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *