दुष्कर्म की शिकार मासूम की 8वें दिन हुई मौत:वडोदरा में तोड़ा दम, मंत्री दीपिका बोली- परिजनों से बातचीत नहीं करने दे रहा गुजरात प्रशासन

गुजरात के झगडिया औद्योगिक क्षेत्र (भरूच) में पड़ोसी की हैवानियत का शिकार हुई झारखंड की 10 साल की मासूम 8 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई। वडोदरा में इलाज के दौरान सोमवार को उसे दो बार दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उसने शाम 6.15 बजे दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, आरोपी विजय पासवान की रिमांड अवधि 7 दिन बढ़ा दी गई है। झारखंड निवासी 37 वर्षीय आरोपी, बच्ची के पिता के साथ उसी फैक्ट्री में काम करता था और उसकी झोपड़ी के पास रहता था। वह झारखंड के डालटनगंज के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ विहार का रहने वाला है। उसके पत्नी-बच्चे झारखंड में रहते हैं, जबकि वह भरूच में नौकरी करता था। डॉक्टरों ने बताया कि 17 दिसंबर की वारदात के बाद सेप्सिस से पीड़िता के अंग प्रभावित हुए। गंभीर जख्मों के चलते पीड़िता की मौत हो गई। आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पीड़िता के नाजुक अंग में सरिया डाल दिया था। वहीं, पहचान छिपाने के लिए पत्थर से मुंह कुचल दिया था। पीड़िता की पार्थिव शरीर को पैतृक गांव में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। परिजनों से बातचीत नहीं करने दे रहा गुजरात प्रशासन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मासूम की मौत की सूचना के बाद परिजनों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। उनका फोन बंद करा दिया गया है। जिस अस्पताल और वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा था। वहां भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
किसी को वहां मिलने ही नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने भी गुजरात में कांग्रेस के नेताओं को कहा कि वे परिजनों की मदद करें। सीएम हेमंत सोरेन ने भी इस मामले में पीड़ित परिवार को मदद करने का निर्देश झारखंड के अफसरों को दिया है। मासूम के लिए न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने X अकाउंट पर लिखा है कि भरूच, गुजरात में झारखंड के एक श्रमिक की इस बच्ची के साथ जो हुआ, वह हमें झकझोर कर रख देता है। हमने हरसंभव कोशिश की, उसे बचाने के लिए, उसे एक नया जीवन देने के लिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर टीम लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रही। गुजरात सरकार और अधिकारियों से लगातार बातचीत कर हमने हर सहायता पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन दुर्भाग्यवश, आज शाम हमारी तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। इस मासूम के लिए न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसके हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिले। मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड सरकार ने गुजरात सरकार से अपील की है कि यह मामला फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और न्याय में कोई देरी न हो। क्या है पूरी घटना गुजरात में भरूच जिले के जघडिया जीआईडीसी में 16 दिसंबर की शाम झारखंड के पलामू के रहने वाले मजदूर दंपत्ति की 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। दुष्कर्म करने वाला भी झारखंड के पलामू का ही रहने वाला है। आरोपी ने न केवल रेप किया बल्कि पीड़िता के नाजुक अंग में सरिया घुसेड़ दिया। गंभीर जख्मों के चलते पीड़िता की मौत हो गई। भरूच में प्राथमिक उपचार-सर्जरी के बाद पीड़िता का वडोदरा में इलाज चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *