सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का पहला दिन:कार्यालय सहायक और ट्रेड्समैन के लिए दौड़ेंगे 13 जिलों के युवा, 1600 मीटर की होगी दौड़

सहारनपुर के डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 दिसंबर यानी आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद और मेरठ मंडल के 13 जिलों के करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। भर्ती चार राउंड में पूरी होगी। अग्निवीर कार्यालय सहायक, ट्रैडमैन, तकनीकी और सामान्य ड्यूटी के पद पर भर्ती होगी। तीन से 5 जनवरी तक होगा मेडिकल
मेरठ में आर्मी भर्ती के डायरेक्टर कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया-स्टेडियम में बने सिंथेटिक ट्रैक पर युवा 1600 मीटर की दौड़ लगाएंगे, जो चार राउंड में पूरी होगी। दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। 24 दिसंबर से दो जनवरी तक दौड़ होगी। तीन से पांच जनवरी तक मेडिकल परीक्षण होगा। पुलिसकर्मी देखेंगे ट्रेफिक व्यवस्था
भर्ती ग्राउंड के बाहर 182 पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें दो सीओ, 18 इंस्पेक्टर और 41 सब इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। ट्रेफिक व्यवस्था बनाने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। रोजाना 1400 से 1500 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। भर्ती में पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के युवा शामिल होंगे। अंबाला रोड से होगी एंट्री
अंबाला रोड पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय के पास से अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया जाएगा। एंट्री गेट पर सीओ, इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और 12 कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। आईसीआईसी बैंक से पहले अंबाला रोड, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, कुतुबशेर तिराहा, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क, जनमंच, रोडवेज बस अड्डे पर ड्यूटी लगाई गई है। अग्रसेन चौक, घंटाघर, जीपीओ तिराहा, कांशीराम बस स्टैंड पर भी पुलिस तैनात रहेगी। फिजिकल परीक्षा में लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
डायरेक्टर कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया-10वीं और 12वीं की मूल मार्कशीट समेत ओपन स्कूल या प्राइवेट पढ़ने वाले अभ्यर्थी कक्षा 9वीं या 11वीं की टीसी और 10वीं या 12 वीं पास होने का गजट नोटिफिकेश साथ रख सकते हैं। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए आठवीं पास सर्टिफिकेट बीईओ या डीईओ से प्रमाणित होना चाहिए। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए जन्मतिथि लिखा हुआ ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी आवश्यक है। डोमिसाइल और जाती प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ ही गांव के प्रधान या नगर निगम की ओर से जारी अविवाहित होने का प्रमाण पत्र भी लाना होगा। अग्निवीर भर्ती का ये हैं शेड्यूल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *