जालंधर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम:पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, नशा तस्कर के घर से अवैध अतिक्रमण हटाया

जालंधर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंडी फैंटनगंज इलाके में एक नशा तस्कर के घर पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की। बिना नक्शा पास कर बनाए गए मकान के हिस्सों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा पहले जारी किए गए नोटिसों के बावजूद अवैध निर्माण हटाने में लापरवाही बरतने पर की गई। जालंधर में नशे के खिलाफ सख्ती से अभियान जारी है और इसी कड़ी में पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मंडी फैंटनगंज इलाके में स्थित एक घर पर अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित मकान का नक्शा पास नहीं था और घर के फ्रंट साइड पर अवैध कवर के साथ-साथ ऊपरी हिस्से में भी नियमों का उल्लंघन किया गया था। अवैध निर्माण हटाने को लेकर दो बार जारी किए गए थे नोटिस नगर निगम की ओर से घर के मालिक को अवैध निर्माण हटाने के लिए पहले दो बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के चलते आज पुलिस की मौजूदगी में अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया गया। निगम अधिकारी ने बताया कि नियमों के तहत बिना मंजूरी के बनाए गए निर्माण को हटाना जरूरी था, इसलिए यह कार्रवाई की गई। नशा तस्कर के घर पर की गई कार्रवाई वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए नॉर्थ की एसीपी आकृषि जैन ने बताया कि पुलिस टीम नगर निगम के साथ मंडी फैंटनगंज इलाके में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि जिस घर पर कार्रवाई की गई है, वह नशा तस्कर रोहित टंडन का है, जिसने अपने घर पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। एनडीपीएस एक्ट सहित कुल सात मामले दर्ज एसीपी ने कहा कि जांच में सामने आया है कि रोहित टंडन के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट, एक्साइज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल सात मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, रोहित टंडन फिलहाल नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल है। प्रशासन ने साफ किया है कि नशे और उससे जुड़े अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *