जालंधर में रविवार को पूर्व सांसद और वरिष्ठ अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिच्ची केपी (36) की चार गाड़ियों की भीषण टक्कर में मौत के बाद उनकी अंतिम अरदास आयोजित की जाएगी। अंतिम अरदास में राधा स्वामी डेरा के प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सूफी गायक और पूर्व बीजेपी सांसद हंसराज हंस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। घटना से परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। रिच्ची केपी की आकस्मिक और दर्दनाक मौत ने जालंधर में उनके मित्रों और समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। रिच्ची को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी मात्रा में लोग मॉडट टाउन के गुरुद्वारा साहिब में पहुंच रहे हैं। मॉडल टाउन में एक्सीडेंट में हुई थी रिच्ची केपी की मौत बता दें कि रिच्ची केपी की मॉडल टाउन के पास 13 सितंबर को एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। रिच्ची अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी में बैठकर घर लौट रहे थे। जब वह डबल शॉट कॉफिस कैफे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। क्रेटा कार शेखा बाजार का कपड़ा कारोबारी प्रिंस चला रहा था, जोकि जीटीबी नगर का रहने वाला है। फिलहाल प्रिंस पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हादसे के बाद रिच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, मगर उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। रिच्ची परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहन हैं। 36 साल के रिच्ची की मौत के बाद केपी का पूरा परिवार टूटा हुआ है। उनसे दुख साझा करने के लिए आप सरकार के कई मंत्री और बीजेपी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आज चुके हैं।


