पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दो अलग-अलग अभियानों में सफलता हासिल की है। बीएसएफ ने पुलमोरण और दाओके गांवों के आसपास की गई कार्रवाइयों में तस्करों और संदिग्धों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। पुलमोरण गांव के पास बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार पहली घटना पुलमोरण गांव के पास रात में हुई। बीएसएफ के जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को सीमा फेंस पार करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ₹22,250 नगद, दो मोबाइल फोन और एक स्मार्टवॉच बरामद हुई है। दाओके गांव के पास हेरोइन बरामद दूसरी घटना दाओके गांव के नजदीक हुई, जहां बीएसएफ को खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर की गई तलाशी के दौरान 567 ग्राम हेरोइन से भरा एक पैकेट जब्त किया गया। बीएसएफ अधिकारियों ने इस कार्रवाई को तस्करी रूट तक पहुंचने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। BSF का संदेश- सीमा सुरक्षित बीएसएफ ने इन दोनों ऑपरेशनों के जरिए यह संदेश दिया है कि वह सीमा पर पूरी तरह से सतर्क है। बीएसएफ के जवान न सिर्फ रोकथाम के लिए तैनात हैं, बल्कि किसी भी स्थिति में जवाबी कार्रवाई के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।


