जालंधर में भैंसों की चोरी से परेशान गांव का ऐलान:एक माह में हुई 5वीं चोरी, चोरों की सूचना देने पर 1 लाख इनाम घोषित

पंजाब के जालंधर में नकोदर में स्थित उग्गी एरिया में एक गांवों में लोगों की भैंसे चोरी होने की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक माह में करीब पांच बार चोरी हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि रविवार को वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनके घर से दो भैंसे चोरी कर ली गईं। पीड़ित ने कहा है कि चोरी हुई भैसों के बारे में कोई भी जानकारी अगर कोई व्यक्ति मुहैया करवाता है तो वह उसे एक लाख रुपए तक का इनाम देंगे। पीड़ित बोला- ये पांचवीं चोरी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई हरविंदर सिंह ने बताया कि वह नकोदर के गांव उग्गी के रहने वाले हैं। पिछले एक माह में करीब 5वीं चोरी हुई है। चोर आए और उनकी भैंसे चोरी कर ले गए। पांचों बार शिकायतें पुलिस को दी गईं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार पुलिस के आगे शिकायत लेकर भी गए हैं, मगर कोई फायदा नहीं मिला। हरविंदर सिंह ने आगे कहा- बीते दिन हम किसी प्रोग्राम में गए हुए थे। जब घर लौटे तो पता चला कि घर के अंदर बांधी हुई दो भैंसों को कोई चोर चोरी कर ले गया। इससे पहले भी चोरी हो चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारी मांग है कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करे और आरोपियों को गिरफ्तार करे। चोरी हुई एक भैंस की कीमत करीब एक लाख रुपए थी। अगर कोई भी व्यक्ति चोरी हुई हमारी भैसों के बारे में जानकारी देगा, हम उसे एक लाख रुपए तक का इनाम देंगे और सम्मानित करेंगे। चौकी इंचार्ज बोले- जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार पुलिस चौकी उग्गी के इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा- सूचना के आधार पर जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। जहां पता चला है कि उक्त आरोपी भैसों चोरी कर ले गए हैं। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले पीड़ित के रिश्तेदारों के घर चोरी हुई थी। पिछले मामले की भी जांच की जा रही है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *