मानसा में आंधी-तूफान से गिरा मकान:महिला बच्चों के साथ पड़ोस में गई थी, घर में रखा सामान टूटा; सरकार से मदद की अपील

मानसा के गांव खोखर कला में बीती रात आई तेज आंधी और तूफान ने एक गरीब परिवार का मकान ढहा दिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। महिला अपने बच्चों के साथ पड़ोस के मकान में गई थी। इस दौरान उनका मकान गिरने की आवाज सुनाई दी। पीड़ित महिला अंग्रेज कौर ने बताया कि आंधी-तूफान के समय वह अपने बच्चों के साथ पड़ोसी के घर में खाना बनाने गई थी। उनके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। इसी दौरान अचानक उनके घर की छत गिर गई। घर में रखा जरूरी सामान टूट कर बिखर गया है। पंजाब सरकार से लगाई मदद की गुहार गांव के सरपंच सिकंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। इस बारिश और तूफान से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं इस परिवार को नुकसान झेलना पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *