जालंधर में महिला डाक्टर पर FIR:सिविल अस्पताल में तैनात, कार से बाइक को हिट कर भागी थी,एक की हो गई थी मौत

जालंधर के नकोदर रोड पर बाइक को हिट करने वाली कार की ड्राइवर महिला डॉक्टर निकली उसकी पहिचान प्रिया कौशल के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर हिट एंड रन का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी गाडी को पहले कब्जे में ले लिया था यह उसी दिन से फरार थी। महिला के खिलाफ बीएनएस की 106, 281, 125 (बी), 324(4) के तहत केस दर्ज किया है परिवार ने पुलिस के साथ मिल कर मालिक पता लगाया दोनों पति पत्नी सिविल अस्पताल में दोनों डॉक्टर तैनात है। दोनों ही एल्डिको कॉलोनी में रहते हैं।इस बात की पुष्टि करते हुए एसएचओ गुरमीत राम ने कहा कि जांच में यह बात आई है कि एक्सीडेंट को अंजाम देने वाली एक्स यूवी (पीबी 08 डीए 5319) मिलाप चौक के पास शिवा जी पार्क के पत्ते पर डेंटिस्ट डॉ. मनीष कौशल के नाम पर थी। एसएचओ ने कहा कि जांच में यह बात सामने आई है कि मनीष की पत्नी प्रिया कौशल ही एक्सीडेंट को अंजाम देने वाली उक्त एक्स यूवी गाड़ी चला थी। इसलिए उसे केस में आरोपी बनाया गया है। एसएचओ ने कहा जल्द डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया जाएगा। यह था मामला एल्डिको कॉलोनी के बाहर बाइक को टक्कर मार कर एक्स यूवी गाड़ी कॉलोनी में चली गई बता दें कि बुधवार रात नकोदर रोड स्थित एल्डिको कॉलोनी के बाहर बाइक को टक्कर मार कर एक्स यूवी गाड़ी कॉलोनी में चली गई थी। एक्सीडेंट में सत्यम की मौत हो गई थी, जबकि पीछे बैठी प्रिया जख्मी हो गई थी। पुलिस ने उक्त कॉलोनी ने गाड़ी जब्त कर ली थी। बिहार के रहने वाले देवराज ने पुलिस बयान में कहा था कि वह नकोदर के शेरपुर में रहते हैं। उनकी बुआ का बेटा सत्यम पड़ोस में रहती प्रिया संग जालंधर आ रहा था कि एक्स यूवी गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी एक महिला चला रही थी। पुलिस ने एक्सीडेंट को अंजाम देने वाली गाड़ी जब्त कर ली। थाना लांबड़ा में अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की 106, 281, 125 (बी), 324(4) के तहत केस दर्ज किया था। ए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *