जालंधर में लवली बेक स्टूडियो से ठगी की कोशिश:आरोपी ने फोन कर खुद को बताया मालिक, पुलिस ने जांच के बाद FIR दर्ज की

पंजाब के जालंधर की सबसे चर्चित बेकरी, लवली बेक स्टूडियो के साथ ठगी को कोशिश की गई। इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने उपकार नगर के रहने वाले वादिक श्रीवास्तव के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 319 (2) और आईटी एक्ट की धारा 62, 66 (डी) और 66 (ई) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए टेकनिकल ढंग से काम कर रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। आरोपी ने खुद को लवली बेक स्टूडियो का मालिक बताया पुलिस को दिए गए बयानों में लवली बेक स्टूडियो के कर्मचारी वादिक श्रीवास्तव ने कहा कि, बीते दिन (1 फरवरी 2025 को) उन्हें एक फोन आया। जिसमें आरोपी ने उन्हें फोन कर खुद को लवली बेक स्टूडियो का मालिक बताया। आरोपी ने बातों में लगाकर उससे धोखाधड़ी करने की कोशिश की। इसके बाद उसने मामले की जानकारी मैनेजर को दी, जिस पर मैनेजर ने मालिकों को फर्जी कॉल की बाबत जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। सिटी पुलिस ने की टीम ने मामले की जांच के बाद शनिवार को रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि जिस नंबर से फन आया, उक्त नंबर कहां से ऑपरेट हो रहा था और किसके नाम पर उक्त फोन नंबर है। जांच के बाद जल्द आरोपी को पहचान कर ली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *