सदरपुरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष:रात को हुई झड़प में एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

लुधियाना के गांव सदरपुरा में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रहमदीन के रूप में हुई है, जो गांव सदरपुरा का रहने वाला था। घटना शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि के बाद की है। झड़प में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रहमदीन को परिजनों द्वारा लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिधवां बेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *