जालंधर में व्यक्ति की हत्या:शादी में बिन बुलाए गेस्ट ने कार चढ़ाई, मौत; शराब के नशे में डांस करने से रोका था

पंजाब के जालंधर में शादी में बिन बुलाए गेस्ट अपनी गाड़ी एक व्यक्ति पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना जालंधर के बुलंदपुर रोड पर स्थित परशुराम नगर की है। बीती रात शादी समारोह के दौरान ये घटना हुई। मृतक का कसूर इतना था कि उसने शादी में आए बिन बुलाई मेहमान से शराब के नशे में डांस करते पूछ लिया कि कहां से आए हो। इतने में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब के नशे में डांस करने पहुंचा आरोपी मिली जानकारी के अनुसार ये घटना रविवार को देर रात की है। मंगलवार को पीड़ित ने दम तोड़ दिया था। परशुराम नगर के रहने वाले 43 साल के अमर के रिश्तेदारी में शादी को लेकर रविवार को शादी समारोह चल रहा था। डीजे पर सभी रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे के करीब पड़ोस में ही रहने वाला मोहन नाम का व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त डांस करने के लिए पहुंच गया। डांस करते करते आरोपी ने मौके पर हुल्लड़बाजी शुरू कर दी। जिसके चलते अमर ने पीड़ित को वहां से जाने के लिए कहा। नहीं गया तो दोनों के बीच थोड़ा विवाद भी हुई। गुस्साए आरोपी ने साथियों संग मिलकर चढ़ाई अमर पर कार मिली जानकारी के अनुसार मोहन जाते जाते अमर को धमकी दी और वहां से चला गया। कुछ समय बाद आरोपी मोहन दोबारा पंडाल में आया और अमर सहित अन्य रिश्तेदारों से मारपीट और गाली गालोच करने लगा। शादी में शामिल हुए रिश्तेदार जब विरोध करने लगे तो मोहन और राजवीर निवासी परशुराम नगर, गगन गग्गी और कुछ अज्ञात युवक अपनी स्विफट गाड़ी में बैठे और गाड़ी को काफी तेजी से भीड़ में घुसा दी। इस दौरान जानबुझ कर आरोपियों ने अमर पर गाड़ी चढ़ा दी और उसे रौंद कर फरार हो गए। देर रात आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पीड़ित की मौत हो गई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की चौकी फोकल पॉइंट के इंचार्ज राजिंदर सिंह ने कहा- आज मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मोहन, गगन उर्फ गग्गी, राजवीर सिंह समेत आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *