दिलजीत के शो से ही सरकार को करोड़ों की कमाई:25 करोड़ से ज्यादा टिकटें बिकने की उम्मीद, टैक्स से आएंगे 4.50 करोड़

पंजाब में नए साल के जश्न में होने वाले सिंगरों के बड़े प्रोग्रामों से जहां लोगों का मनाेरंजन होगा। वहीं, सरकार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकार को करोड़ों रुपए टैक्स के रूप में मिलने की उम्मीद है। लुधियाना में दिलजीत का दिल लुमिनाटी टूर का आज आखिरी शो है। इससे शो सरकार को टैक्स के रूप में 4.50 करोड़ रुपए इनकम होने की उम्मीद है। सूत्रों की माने तो करीब 25 करोड़ रुपए की टिकटों की बिक्री (जीएसटी समेत) होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिलजीत वेन्यू के लिए देंगे 26.50 लाख सरकार को अनुमान है कि इस शो का लोगों में काफी क्रेज हैं। पंजाब ही नहीं बाहरी राज्यों से भी लोग दिलजीत के शो में पहुंचेंगे। 50 हजार के करीब टिकटों की बिक्री हो चुकी हैं। PAU फुटबाल स्टेडियम में शाे है। शो के लिए दिलजीत की तरफ से 26.50 लाख रुपए प्रशासन को मिलेंगे। इसमें से 3.15 लाख रुपए टैक्स के रूप में सरकार को मिलेंगे। इसके अलावा कई अन्य शहरों में आज सिंगरों के प्रोग्राम हैं। चंडीगढ़ में शो से पहले सीएम से मिले थे दिलजीत इससे पहले भारत के कई स्टेट में अपने शो कर चुके हैं। 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुआ शो भी काफी चर्चा में रहा था। इस शो को इंडिया में उनका आखिरी शो माना जा रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने लुधियाना शो की घोषणा की थी। यह उनका पंजाब का पहला शो है। यह उनका अपना शहर माना जाता है। हालांकि चंडीगढ़ शो से पहले उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर मुलाकात की थी। इससे पहले हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, और गुवाहाटी में उनके शो हुए थे। न्यू चंडीगढ़ में सतराज की महफिल इसी तरह न्यू चंडीगढ़ में नए साल के जश्न में ओमेक्स टावर में सूफी गायक सतिंदर सरताज का महफिल-ए- सरताज नाम से आज रात को प्रोग्राम होने जा रहा है । रात नौ बजे से यह प्रोग्राम शुरू होगा। यहां पर 40 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शो के लिए 1500 से 50000 कीमत वाली सीटें हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *