जालंधर में होगी अग्निवीरों की भर्ती:पंजाब के 5 जिलों के युवा हो सकते हैं शामिल, ‌‌‌BSF कैंपस में 8 से 16 अक्तूबर तक चलेगी

पंजाब के जालंधर में अग्नि वीर भर्ती 8 से 16 अक्टूबर तक जालंधर में होगी इस भर्ती में पंजाब के पांच जिलों के युवा भर्ती हो सकते हैं। जालंधर के बीएसएफ मुख्य कार्यालय में यह भर्ती होगी। इस भर्ती में जालंधर, कपूरथला एसबीएस नगर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों के युवा इसमें भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। जानकारी अनुसार राजकीय कला एवं खेल महाविद्यालय, जालंधर में क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय जालंधर, मुख्यालय 11 कोर और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। इस भर्ती में अग्नि वीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए होगी। 13अक्टूबर को महिला अग्नि वीर की होगी भर्ती खास बात यह है कि 13 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की महिला उम्मीदवारों को भी महिला अग्नि वीर सैन्य पुलिस में शामिल किया जाएगा। करीब 6000 से ज्यादा उम्मीदवार इस भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे। चयन प्रक्रिया में 1.6 किलोमीटर की दौड़, शारीरिक मापदंड, दक्षता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। अग्नि वीर भर्ती के नियम और उम्र सीमा क्या होगी 17.5 साल से 21 साल तक (कुछ सालों में अधिकतम आयु में छूट भी दी गई है)। नौकरी (सेवा ) करने का कुल समय अवधि 4 साल की होगी इनमें 6 महीने की ट्रेनिंग + 3.5 साल सक्रिय सेवा शामिल है। भर्ती प्रक्रिया में कौन कौन टैस्ट आपको देने होगें, अग्नि वीर भर्ती में आप को (PFT) टैस्ट देना होगा उसमें
1. भर्ती होने वाले को1.6 किलोमीटर (1600 Meter) की दौड़ लगानी होगी उसके समय अनुसार ग्रुप बनाए जाते हैं समय सीमा ग्रुप अंक
5 मिनट 30 सेकेंड से कम समय वाल ग्रुप 1 60 अंकों का होता है
5 मिनट 31 सेकेंड से 5 मिनट 45 सेकेंड तक ग्रुप -2 48 अंकों का होता है
2. पुल अप ऑन बीम 10 पुल अपस के कुल 40 नंबर हैं। 9 पुल अपस के 33 अंक मिलेंगे, 8 पुल अपस के 27 अंक, 7 पुल अपस के 21 अंक, 6 पुल अपस के 16 अंक, 3. जिग-जैग बैलेंस करने होंगे। उम्मीदवार को एक बैलेंस बीम पर जिग-जैग चलकर दिखाना होता है। इसके अलावा 4. 9 फीट लंबा जंप करना होगा। उम्मीदवार को 9 फीट चौड़ी खाई को पार करना होगा। मेडिकल स्टैंडर्ड्स उम्मीदवार की हाइट जालंधर की भर्ती में आमतौर पर 170 होती है महिला अग्निवीर के लिए ~162 cm) वजन (Weight): ऊँचाई और उम्र के अनुसार। सीना (Chest): 77 cm + 5 cm विस्तार। आँखें, कान, दांत और शरीर पर कोई गंभीर चोट/दाग नहीं होने चाहिए। अग्निवीर लिखित परीक्षा की (CEE) मुख्य बातें 1. परीक्षा का पैट्रन ऑब्जेक्टिव (MCQ) ,समय: 1 घंटे (60 मिनट)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *