जालंधर में 2 युवकों की डेडबॉडी मिली-मर्डर का शक:दोनों नाबालिग, लोहड़ी वाली रात निकले, घर से 5 किलोमीटर दूर बाइक के साथ गिरे मिले

जालंधर के भोगपुर में 2 युवकों का लाश मिली है। युवकों की पहचान गोपेश (17) और अर्श प्रीत के तौर पर हुई है। भोगपुर पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर सिविल अस्पताल जालंधर से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। अर्श प्रीत सिंह के चाचा जगदीप ने बताया कि उनको दोनों के कत्ल का शक है।
अर्श प्रीत और गोपेश दोनों लोहड़ी की रात को बाइक लेकर निकलते थे। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे। दोनों को फोन किया तो रिंग जा रही थी मगर फोन नहीं उठाया। दूसरे दिन भी दोनों की तलाश की लेकिन कहीं भी नहीं मिले। 15 जनवरी की शाम 8 बजे के बाद उनको सूचना मिली कि दोनों बहराम श्रेष्ठा रोड से लिंक सड़क इट्टां बद्दी में गिरे मिले। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों को भोगपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने दोनों की हत्या का शक जताया है। परिवार का कहना है कि दोनों को किसी का फोन आया था। इसके बाद वह उससे मिलने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि इसे एक्सीडेंट का केस न मानते हुए कत्ल के एंगल से कार्रवाई की जाए। 17 साल के अर्शप्रीत के पिता लेबनान में
चाचा जगदीप ने बताया कि अर्श प्रीत पढ़ाई छोड़ चुका था और कोई काम नहीं कर रहा था। उसका गांव पुदिया और दूसरे युवक गोपेश का गिलड़ा है। दोनों गांवों के बीच 1 किलोमीटर का अंतर है। दोनों साथ पढ़े थे, इसलिए एक-दूसरे को जानते थे। अर्श प्रीत के पिता लेबनान में काम करते हैं। वह यहां पर मां मंजीत कौर के साथ रह रहा था। घर में उसके अलावा बड़ी बहन और भाई है। अर्श प्रीत की उम्र अभी 17 साल थी। इसके बाद पिता उसे भी विदेश में सैटल करने वाले थे। अर्श प्रीत की मौत के बाद मां और परिवार के सदस्य सदमे में हैं। पिता के आने के बाद अर्श प्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घर से 5 किलोमीटर दूर मिली लाशें, न बाइक टूट न मोबाइल छीने
परिवार ने शक जताया कि दोनों के माथे और सिर पर चोटों और धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं। घर से 5 किलोमीटर दूर घटनास्थल इट्टां बद्दी में दोनों की बाइक गिरी मिली, मगर टूटी नहीं थी। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल भी उनके पास ही मिले हैं। लंबे समय दोनों के सुनसान जगह पड़े रहने से मोबाइल की बैटरी डेड हो गई थी। भोगपुर पुलिस मुलाजिम सुरिंदर सिंह ने एक्सीडेंट के मामले में केस दर्ज किया है, लेकिन परिवार की मांग है कि उनको पता चला है कि ये मर्डर किया गया है, इसलिए केस की जांच मर्डर के एंगल से की जाए। डब्बरी गांव के लोगों पर मर्डर का शक
चाचा जगदीप ने बताया कि किसी मामले को लेकर डब्बरी गांव के कुछ युवकों के साथ दोनों का झगड़ा चल रहा था। घटना से पहली किसी का फोन आया था। पुलिस को उस फोन कॉल के आधार पर जांच करनी चाहिए। उनको शक है कि डब्बरी के युवकों ने दोनों का कत्ल किया है। दोनों को बेरहमी से मारा गया है। अर्श प्रीत के माथे पर जबकि गोपेश के सिर के बैक साइड धारदार हथियार के गहरे निशान थे। चाचा ने शक जताया कि युवक को गांव बुलाकर सोची समझी साजिश के तहत मारा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *